बॉलीवुड

प्रेग्नेंट Anushka Sharma ने शूटिंग सेट पर की वापसी, मुंबई से आई ये लेटेस्ट Photos

अनुष्का अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. दुबई में विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद अनुष्का अब मुंबई लौटी हैं. मुंबई में लौटते ही अनुष्का अपने अधूरे कामों को पूरा करने सेट पर लौटी हैं.

प्रेग्नेंट Anushka Sharma ने शूटिंग सेट पर की वापसी, मुंबई से आई ये लेटेस्ट Photos
अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने घर एक नया मेहमान आने वाला है. यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. इन दिनों अनुष्का शर्मा अपना प्रेग्नंसी पीरियड एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. अनुष्का अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. दुबई में विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद अनुष्का अब मुंबई लौटी हैं. मुंबई में लौटते ही अनुष्का अपने अधूरे कामों को पूरा करने सेट पर लौटी हैं.

अनुष्का शर्मा मुंबई के  मेहबूब स्टूडियो में शूटिंग के सेट पर पहुंची. जहां अनुष्का कमर्शियल ऐड शूट कर रही हैं. अपनी वैनेटी वैन से उतरते हुए अनुष्का को मीडिया के कैमरा ने कैप्चर कर लिया. अनुष्का की यह फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल ही रही हैं जिसमें अनुष्का ब्लू कलर के गाउन में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. वहीं अनुष्का ने सावधानी बरतते हुए अपने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ हैं. सूत्रों की माने तो अनुष्का शर्मा का यह शूट 7 दिनों तक चलनेवाला हैं. यह भी पढ़े: Anushka Sharma’s Photo: सफेद रंग के परिधान में अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया अपना प्रेग्नेंसी ग्लो

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनुष्का शर्मा ने सावधानी बरतते हुए अनुष्का का स्टाफ पीपीई कीट में नजर आ रहे हैं. अनुष्का ने अपने स्टाफ की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की हैं. अनुष्का ने लिखा, "ऐसा लग रहा है मानो सेट पर कोई ड्रेस कोड हो.” साथ ही मस्ती भरा इमोजो भी जोड़ा हुआ हैं. वहीं दुसरे फोटो में अनुष्का मेकअप करती नजर आ रही हैं.

अनुष्का की खुबसूरत फोटो 

बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी क्यूट फोटो शेयर की थी, जिसे उनके पापा ने क्लीक किया था. इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने पापा के प्रति प्यार जताते हुए कैप्शन में लिखा,  “जब आपके पिता परफेक्ट चाय टाइम फोटो को क्लिक करने की कोशिश करें, वह भी कैंडिड. और कहें कि फ्रेम में से उन्हें कट कर दें, लेकिन आप ऐसा नहीं करते हैं, क्योंकि पिता और बेटी का रिश्ता शानदार है.” अनुष्का की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).