बॉलीवुड

PM Modi Wishes Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा को पीएम मोदी ने दी खास अंदाज में बधाई, बोले-आप दोनों अच्छे माता-पिता बनेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर राजनीति, मनोरंजन, खेल समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़े दिग्गजों ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी.

PM Modi Wishes Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा को पीएम मोदी ने दी खास अंदाज में बधाई, बोले-आप दोनों अच्छे माता-पिता बनेंगे
पीएम मोदी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Twitter/ Facebook)

PM Modi Wishes Virat Kohli-Anushka Sharma: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर राजनीति, मनोरंजन, खेल समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़े दिग्गजों ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी. इस खास मौके पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्विटर के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी थी. लेकिन उन्हें ये शायद ही मालूम था कि बदले में प्रधानमंत्री की ओर से भी उन्हें खास आशीर्वाद प्राप्त होगा.

विराट कोहली ने पीएम को बर्थडे विश करते हुए लिखा था, "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई." इसके जवाब में पीएम ने लिखा, "धन्यवाद विराट कोहली. मैं अनुष्का शर्मा और तुम्हें भी बधाई देना चाहूंगा. मुझे विश्वास है कि आप दोनों एक बेहतरीन माता-पिता बनेंगे."

ये भी पढ़ें: Anushka Sharma Pregnant: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, क्रिकेटर ने ट्वीट कर दी बड़ी खुशखबरी

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा गर्भवती हैं और वो जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी. इस बात की खुशखबरी को विरुष्का ने सोशल मीडिया से कुछ ही दिनों पहले शेयर किया था. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया था  कि जनवरी, 2021 में वो माता-पिता बनने वाले हैं. इसी बात को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है तथा जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).