बॉलीवुड

PM Narendra Modi Birthday: हिम्मत और हौसला लिए अटल चल दिए मोदी- विवेक ओबेरॉय ने ये कविता सुनाकर प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई, देखें Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज देश और दुनियाभर ये तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री से एकता कपूर, करण जौहर और लता मंगेशकर समेत कई बड़े सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

PM Narendra Modi Birthday: हिम्मत और हौसला लिए अटल चल दिए मोदी- विवेक ओबेरॉय ने ये कविता सुनाकर प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई, देखें Video
विवेक ओबेरॉय और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Instagram)

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज देश और दुनियाभर ये तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री से एकता कपूर, करण जौहर और लता मंगेशकर समेत कई बड़े सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. फिल्म 'नरेंद्र मोदी बायोपिक' में उनका मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) ने आज बेहद मजेदार अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

विवेक ओबरॉय ने ट्विटर पर एक कविता शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "हमारे देश के यशस्वी, लोकप्रिय, कर्मठ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आप अपनी अदम्य ऊर्जा शक्ति से निरंतर देश के विकास का मार्गदर्शन करते रहें. आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगल कामना."

ये भी पढ़ें: Narendra Modi Birthday: कंगना रनौत ने Video शेयर करके पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- हम भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले

ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi Birthday: लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया ट्वीट, दिया ये खास आशीर्वाद

इस कविता में विवेक ओबरॉय पीएम नरेंद्र मोदी के लिए तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं. कविता के अंत में विवेक ओबरॉय कहते हैं "नरेंद्र भाई, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं." आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आज 70 बरस के हो गए उनके इस खास दिन पर न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि राजनीति, व्यवसाय समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग भी उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).