प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ हुए पाकिस्तानी, यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर पद से हटाने की कर रहे हैं मांग, जानें वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) यूनिसेफ (UNICEF) की गुडविल एंबेसडर है. लेकिन पाकिस्तानी लोग उनको इस पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. प्रियंका के एक ट्वीट की वजह से पाकिस्तान (Pakistan) के लोगों ने यह ऑनलाइन पिटीशन शुरू किया है.

प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) यूनिसेफ (UNICEF) की गुडविल एंबेसडर है. लेकिन पाकिस्तानी लोग उनको इस पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. प्रियंका के एक ट्वीट की वजह से पाकिस्तान (Pakistan) के लोगों ने यह ऑनलाइन पिटीशन शुरू की है. दरअसल, 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) का बदला लेते हुए एयर स्ट्राइक (Air Strike) कर जैश-ए-मोहम्मद के लगभग 10 कैंप्स पूरी तरह से तबाह कर दिए थे.

एयर स्ट्राइक के बाद  बॉलीवुड के कई सितारों ने इंडियन एयरफोर्स की प्रशंसा करते हुए ट्विटर पर ट्वीट्स किए थे. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भारतीय वायुसेना का उत्साहवर्धन करते हुए एक ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था कि, "जय हिंद." अपने ट्वीट में उन्होंने IndianArmedForces के हैशटैग का भी प्रयोग किया था. पाकिस्तानी लोगों का कहना है कि यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर को शांति की बात करनी चाहिए लेकिन वह वॉर को प्रमोट कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:- Surgical Strike 2: भारतीय वायुसेना को अक्षय कुमार का सलाम, कहा- अंदर घुस के मारो, अब चुप नहीं बैठेंगे

पाकिस्तानी एक्ट्रेस अरमीना खान ने प्रियंका के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, "क्या आपको यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर नहीं बोला जाना चाहिए. सभी लोगों को इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेना चाहिए और जब प्रियंका अगली बार कभी शांति की बात करें तो उन्हें यह बात याद दिलानी चहिये." पाकिस्तान के और भी कई कलाकारों ने प्रियंका की आलोचना की है.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स