COVID-19 लॉकडाउन के बीच 'मिर्जापुर' का लुफ्त उठा रहे हैं पंकज त्रिपाठी
कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के चलते जारी लॉकडाउन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने शो 'मिर्जापुर' का लुफ्त उठा रहे हैं. इसमें वह गैंगस्टर कालीन भइया के किरदार में नजर आए थे. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शो को देखते वक्त उन्हें एहसास हुआ कि टीम ने वाकई में बेहतरीन काम किया है.
मुंबई, 21 मई: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रोकथाम के चलते जारी लॉकडाउन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) अपने शो 'मिर्जापुर' (Mirzapur) का लुफ्त उठा रहे हैं. इसमें वह गैंगस्टर कालीन भइया के किरदार में नजर आए थे. उनका कहना है कि अपने शो को दोबारा देखने का अनुभव उन्हें खूबसूरत लगा. पंकज ने कहा, "जब आप शूटिंग करते हैं, तब आपको कहानी तो पता होती है, लेकिन आप बस अपने किरदार पर ही ध्यान देते हैं. मुझे इसकी कहानी शुरू से लेकर अंत तक पसंद है, लेकिन एक दर्शक के तौर पर इसे देखने पर मुझे इसकी खूबसूरती का एहसास हुआ."
वह आगे कहते हैं, "मुझे आश्चर्य होता था कि लोग कहानी को आगे के समय के लिए बचाकर क्यों नहीं रखते हैं, क्यों नहीं एक समय पर एक ही एपिसोड देखते हैं, लेकिन मिजार्पुर की कहानी कुछ ऐसी है? कि एक समय के बाद आप इसकी आगे की कहानी को जानने के लिए बेबस हो जाते हैं."
यह भी पढ़ें: वेब सीरीज मिर्जापुर 2 से एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी का लुक आया सामने, जीरो मेकअप में आई नजर
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शो को देखते वक्त उन्हें एहसास हुआ कि टीम ने वाकई में बेहतरीन काम किया है. अभिनय की बात करें, तो पंकज आने वाले समय में कबीर खान (Kabir Khan) की फिल्म '83' में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

