बॉलीवुड

लॉकडाउन के बाद दिवाली पर प्रियजनों से मिलने का मौका: गुरु रंधावा

सिंगर गुरु रंधावा दिवाली त्योहार को मनाने के लिए अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं. उनका कहना है कि यह त्याहोर लॉकडाउन के बाद अपने प्रियजनों से जुड़ने का अच्छा मौका है. सिंगर का कहना कि यह त्योहार परिवार के बिना अधूरा हो जाता है.

लॉकडाउन के बाद दिवाली पर प्रियजनों से मिलने का मौका: गुरु रंधावा
गायक गुरु रंधावा (Photo Credits : Instagram)

सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) दिवाली त्योहार को मनाने के लिए अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं. उनका कहना है कि यह त्याहोर लॉकडाउन के बाद अपने प्रियजनों से जुड़ने का अच्छा मौका है. सिंगर का कहना कि यह त्योहार परिवार के बिना अधूरा हो जाता है.

गुरू रंधावा ने आईएनएस से कहा, "यह अपने प्रियजनों से जुड़ने का सुनहरा अवसर है. खासतौर से लॉकडाउन के बाद. दिवाली परिवार बिना अधूरी है. इन दिनों हम परिवार संग एकत्रित होकर अच्छा खाना और मिठाईयां खाते हैं." गुरदासपुर के रहने वाले पंजाबी गायक ने भी वार्षिक उत्सव को शेयर किया. यह भी पढ़े: गुरु रंधावा अपने गांव को कर रहें है बेहद ही मिस, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

उन्होंने कहा, "मैं इस त्योहार का आनंद लेता हूं. दिवाली हमारे जीवन में पॉजिविटी लाता है. मुझे याद है, जब मैं छोटा था तो गुरुदासपुर में हमारा परिवार और दोस्त दीया और लैंप जलाते थे. शाम को दोस्तों संग बाहर जाने का बेसब्री से इंतजार होता था. यह मेरी सबसे बड़ी यादों में से एक है."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).