मशहूर गायिका उषा उत्थुप ने 'मीटू' पर जताई निराशा, मैं बढ़ा-चढ़ाकर बोली जा रही सभी चीजों को लेकर दुखी हूं
ऐसे समय में, जब भारत में 'मीटू' अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, मशहूर गायिका उषा उत्थुप ने इस पूरे प्रकरण पर दुख जताया.
जयपुर: ऐसे समय में, जब भारत में 'मीटू' अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, मशहूर गायिका उषा उत्थुप ने इस पूरे प्रकरण पर दुख जताया. 'औवा औवा' गायिका एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट में भाग लेने जयपुर पहुंचीं. उन्होंने आईएएनएस से शुक्रवार को कहा, "मैं बढ़ा-चढ़ाकर बोली जा रही सभी चीजों को लेकर दुखी हूं और निराश भी हूं कि यह कैसे हुआ.
मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोग किसी बात को बड़ा बनाने के लिए ऐसा कुछ करेंगे."उन्होंने कहा, "इससे कई लोग जुड़े हैं। मुझे खेद है, ऐसा नहीं होना चाहिए था."उषा उत्थुप ने एक नाइटक्लब में गाने से करियर की शुरुआत की थी. यह भी पढ़े-अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आपबीती बताने वाली महिलओं की सराहना की
करियर की शुरुआत में क्या आपको 'मीटू' का सामना करना पड़ा? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "नो नो..सौभाग्य से मुझे ऐसी हालत का सामना नहीं करना पड़ा."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

