बॉलीवुड

सलमान-शाहरुख नहीं बल्कि फिल्म 'करण अर्जुन' के लिए ये दो एक्टर्स थे मेकर्स की पहली पसंद

सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'करण-अर्जुन' (Karan-Arjun) आज भी दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. यह फिल्म साल 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

सलमान-शाहरुख नहीं बल्कि फिल्म 'करण अर्जुन' के लिए ये दो एक्टर्स थे मेकर्स की पहली पसंद
सलमान खान और शाहरुख खान (Photo Credits: Youtube)

सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'करण-अर्जुन'  (Karan-Arjun) आज भी दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. यह फिल्म साल 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. अब 24 साल बाद इस फिल्म को लेकर एक अहम खुलासा हुआ है. खबरों की माने तो फिल्म 'करण अर्जुन' के लिए शाहरुख और सलमान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. इस फिल्म के लिए पहले सनी देओल (Sunny Deol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) को साइन किया गया था.

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह लगभग फाइनल हो गया था कि अजय और सनी ही करण-अर्जुन के किरदार निभाएंगे. लेकिन बाद में अजय ने किसी वजह से इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया. इसके बाद इस फिल्म के लिए शाहरुख और सलमान को साइन किया गया. इसके अलावा ममता कुलकर्णी का रोल पहले करिश्मा कपूर को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी.

 

View this post on Instagram

 

Karan + Arjun ... fond memories @iamsrk

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

यह भी पढ़ें:-  शाहरुख और सलमान खान के गीत 'इश्क़बाजी' की धूम, महज 24 घंटे में 24 मिलियन से अधिक बार देखा गया!

आपको बता दें कि फिल्म 'करण-अर्जुन' में काजोल, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर और राखी गुलजार जैसी सितारें भी अहम भूमिका में थे. फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था और उन्होंने ही इस फिल्म का निर्माण भी किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).