SHOCKING : अपने इस एक्स बॉयफ्रेंड को नहीं जानती 'दिलबर-दिलबर' गर्ल नोरा फतेही, कहा- कौन है वो
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में एक ऐसा बयान दिया जो आपको हैरान कर सकता है.
फिल्म 'सत्यमेव जयते' का गाना 'दिलबर दिलबर' इन दिनों काफी धमाल मचा रहा है. दर्शकों को इस गाने में नोरा फतेही का बोल्ड अवतार बेहद पसंद आ रहा है. साथ ही नोरा के बेली डांस की भी जमकर तारीफ हो रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में एक ऐसा बयान दिया जो आपको हैरान कर सकता है. यहां पर हम अंगद बेदी की बात कर
रहे हैं. माना जाता है कि नेहा धूपिया से शादी करने से पहले अंगद नोरा के साथ रिलेशनशिप में थे. हालांकि कभी भी इन दोनों ने इस बात को स्वीकार नहीं किया था. हाल ही में अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से शादी कर सबको सरप्राइज कर दिया था.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में जब नोरा से पूछा गया कि क्या उन्होंने नेहा और अंगद को शादी की शुभकामनाएं दी थी, तब उन्होंने जवाब दिया कि, "कौन है अंगद. मैं किसी अंगद बेदी को नहीं जानती हूं ."
नोरा ने यह भी कहा कि, "मैने कभी भी उन्हें डेट नहीं किया. इसलिए मुझे नही पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं. मैं उनकी शादी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि मैं कभी उनसे मिली ही नहीं. मुझे इस बात से कुछ फर्क नहीं पड़ता कि उनके व्यवहारिक जीवन में क्या चल रहा है."


वैसे नोरा का यह बयान हमें कुछ समझ में नहीं आया क्योंकि जब नोरा और अंगद के अफेयर की खबरें सामने आई थी, तब इन दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
आपको बता दें कि 'दिलबर दिलबर' से पहले नोरा फतेही ने जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में भी एक आइटम नंबर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2018 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

