बॉलीवुड

निक जोनस ने किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद क्या है बेबी प्लानिंग ?

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को अपना जीवनसाथी बनाने के बाद निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों अमेरिका में मौजूद हैं. जल्द ही वह अपने मुंबई रिसेप्शन के लिए भारत वापिस लौटेंगे.

निक जोनस ने किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद क्या है बेबी प्लानिंग ?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Yogen Shah)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को अपना जीवनसाथी बनाने के बाद निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों अमेरिका में मौजूद हैं. जल्द ही वह अपने मुंबई रिसेप्शन के लिए भारत वापिस लौटेंगे. अब निक जोनस ने यह बताया है कि प्रियंका से शादी के बाद उनकी बेबी प्लानिंग क्या है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, "इसमें कोई दोहराय नहीं है कि मैं एक दिन पिता बनना चाहता हूं. यह मेरा एक सपना है. मुझे लगता है कि मैं काफी जल्दी बढ़ा हो गया. इसको दो रूप से देखा जा सकता है. आप यह कह सकते हैं कि यह सही नहीं था या फिर आप यह भी  कह सकते हैं कि मुझे छोटी उम्र में जिंदगी के बारे में पता चला."

इसके आगे निक ने कहा कि, "मैंने छोटी उम्र में ही काफी कुछ अनुभव कर लिया था. मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन मैं अपने बच्चों को यह बात बता सकूं."

यह भी पढ़ें:- प्रियंका-निक की शादी कवर करने गई मीडिया का सुरक्षाकर्मियों से झगड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस, देखें वीडियो

बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक की शादी हिन्दू और क्रिस्चियन रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई थी. इसके बाद दिल्ली में एक शानदार रिसेप्शन रखा गया था. अब 20 दिसंबर को मुंबई में भी एक रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड भी सामने आ चुका है. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी  हस्तियां शामिल होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2018 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).