प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस ने दी खास परफॉर्मेंस, भावुक हुई एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) कल यानि रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जोधपुर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी है.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) कल यानि रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जोधपुर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी है. 30 नवंबर को जोधपुर में प्रियंका और निक की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था. ऐसा कहा जा रहा है कि इस समारोह में निक ने प्रियंका के लिए एक खास परफॉर्मेंस दी थी. निक की परफॉर्मेंस देखकर प्रियंका भावुक हो गई. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार निक ने प्रियंका चोपड़ा के लिए एक खास एक्ट तैयार किया था. उन्होंने इस परफॉर्मेंस के लिए काफी मेहनत की थी. जब प्रियंका ने अपने होने वाले जीवनसाथी निक के इस एक्ट को देखा, तब उनकी आंखें नम हो गई.
खबरों की माने तो प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने भी इस सेरेमनी में शानदार परफॉर्मेंस दी. साथ ही कई और आर्टिस्ट्स ने भी संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया.
View this post on Instagram
The only way to do this... with Family and God. Thank you all for your wishes and blessings 🙏🏼♥️🎉
यह भी पढ़ें:- Priyanka Nick Wedding: दुल्हन की तरह सज चुका है प्रियंका चोपड़ा का घर, देखें Video
रिपोर्ट्स के अनुसार आज जोधपुर में प्रियंका चोपड़ा की हलदी सेरेमनी है. बताया जा रहा है कि हल्दी सेरेमनी से पहले आज एक क्रिकेट मैच भी खेला जाएगा. इस मैच में P और N नाम की दो टीमें होगी. दूल्हे और दुल्हन के परिवार के बीच यह मैच खेला जाएगा. प्रियंका और निक भी इस मैच में थोड़ी देर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

