नील नितिन मुकेश की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, परिवार में जश्न का माहौल
अभिनेता नील नितिन मुकेश की पत्नी रुक्मिणी सहाय ने बेटी को जन्म दिया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रुक्मिणी को एडमिट किया गया था और आज दिन में उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया
अभिनेता नील नितिन मुकेश की पत्नी रुक्मिणी सहाय ने बेटी को जन्म दिया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रुक्मिणी को एडमिट किया गया था और आज दिन में उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया. इस साल अप्रैल के महीने में नील नितिन मुकेश ने अपने फैन्स को बताया था कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है और जल्द ही वे अपने परिवार में एक नन्हें मेहमान का स्वागत करेंगे. अभी तक नील नितिन मुकेश ने इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन खबरों की माने तो गुरुवार को तकरीबन साढ़े तीन बजे उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है. इस वक्त उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है.
अप्रैल के महीने में नील ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि वे जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं.
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपने दूसरे बच्चें को जन्म दिया था. मीरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया था. शाहिद और मीरा ने अपने बेटे का नाम 'ज़ैन कपूर' रखा है. वहीं नील नितिन मुकेश की बात करें तो उन्होंने 'वजीर', 'न्यूयॉर्क', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'आ देखे जरा' जैसी फिल्मों में काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

