Neha Kakkar Wedding: नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के माता-पिता की मुलाकात, जल्द बज सकती हैं शादी की शहनाई, देखें Viral Video
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब सोशल मीडिया पर इस कपल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि ये उस समय का है जब रोहनप्रीत ने उन्हें पहली बार अपने माता-पिता से मिलवाया था.
Neha Kakkar Wedding: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब सोशल मीडिया पर इस कपल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि ये उस समय का है जब रोहनप्रीत ने उन्हें पहली बार अपने माता-पिता से मिलवाया था. इंटरनेट पर ये वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें नेहा और रोहनप्रीत एक साथ सोफा पर बैठे नजर आ रहे हैं.
नेहा ने इस वीडियो को अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "जिस दिन उन्होंने मुझे अपने माता-पिता और परिवार वालों से मिलवाया था. लव यू रोहनप्रीत सिंह. नेहुप्रीत."
View this post on Instagram
The day he made me meet His Parents and Family ♥️😇 Love You @rohanpreetsingh 🥰 #NehuPreet
वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत परिवारवालों के सामने बैठकर बातें करते और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. नेहा यहां रोहनप्रीत का हाथ पकड़कर बैठी हुई नजर आ रही हैं. हाल ही में नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिक वीडियो 'नेहू दा व्याह' (Nehu Da Vyaah) की एक झलक दिखाई थी जिसमें वो रोहन के साथ नजर आईं थी.
ये गाना 21 अक्टूबर 2020 में रिलीज किया जाएगा. कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया पर नेहा और रोहनप्रीत की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा था जिसमें ये कहा गया था कि नेहा और ओरहन 26 अक्टूबर को शादी करने जा रहे हैं. हालांकि इसे लेकर नेहा की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी नहीं आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

