बॉलीवुड

Neha Dhupia Birthday: नेहा धूपिया ने अपने 40वें जन्मदिन पर बेटी मेहर को किया इंट्रोड्यूस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं. वह इस स्पेशल दिन को अपने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ घर पर ही मना रही हैं. नेहा ने अपने जन्मदिन के मौके पर पहली बार अपने अपनी बेटी मेहर का चेहरा मीडिया और अपने फैंस को दिखाया है.

Neha Dhupia Birthday: नेहा धूपिया ने अपने 40वें जन्मदिन पर बेटी मेहर को किया इंट्रोड्यूस
नेहा धूपिया, अंगद बेदी और मेहर बेदी (Photo Credits: Facebook)

Neha Dhupia Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं. वह इस स्पेशल दिन को अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) और बेटी मेहर (Mehr Bedi) के साथ घर पर ही मना रही हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी और उनके इस स्पेशल डे को और भी स्पेशल बनाया. वहीं नेहा ने अपने जन्मदिन के मौके पर पहली बार अपने अपनी बेटी मेहर का चेहरा मीडिया और अपने फैंस को दिखाया है. हालांकि पहले भी नेहा और अंगद मेहर के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी भी उसका चेहरा नहीं दिखाया था.

नेहा 27 अगस्त को अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर मीडीया के सामने नेहा, अंगद और उनकी प्यारीसी बेटी मीडिया के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं. नेहा ने पहली बार अपनी बेटी को मीडिया के कैमरे के सामने रुबरु करवाया हैं. नेहा की बेटी इन फोटो में क्यूट नजर आ रहीं हैं वहीं नेहा और अंगद ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क पहने नजर आ रहे हैं.

बता दें कि, नेहा और अंगद साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. नेहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर कर अपने फैंस को चौका दिया था. वहीं नेहा और अंगद ने 18 नवंबर 2018 को अपनी बेटी मेहर की जन्मदिन की खुशखबर सोशल मीडिया के जरिए दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).