बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधे नेहा धूपिया और अंगद बेदी

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया की वे अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं.

शादी के बंधन में बंधे नेहा धूपिया और अंगद बेदी
शादी के बंधन में बंधे नेहा धूपिया और अंगद बेदी (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : सोनम कपूर के बाद एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. अभिनेत्री नेहा धूपिया ने गुरुवार को अपने सभी फैन्स को सरप्राइज कर दिया. उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि वे शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. पंजाबी रीति-रिवाजों से नेहा धूपिया की अभिनेता अंगद बेदी से शादी संपन्न हुई. खबरों के मुताबिक ये दोनों एक दूसरे को लगभग चार साल से डेट कर रहे थे.

बता दें कि नेहा बॉलीवुड की लीड एक्ट्रेस के तौर पर कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. मिस इंडिया बनने के बाद नेहा बॉलीवुड में काम करने आई थीं.

करण जौहर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इन दोनों की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए इन्हें शुभकामनाएं दी.

आपको बता दें कि अंगद बेदी पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं. उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम 2011 में आई फिल्म 'फालतू' से रखे थे. उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में भी काम किया था. इनके अलावा उन्हें 'पिंक' और 'ऊंगली' जैसी फिल्मों में भी देखा गया है. उन्होंने दिल्ली के लिए अंडर-19 लेवल तक क्रिकेट भी खेला है.दिल्ली विश्वविध्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी.

तस्वीरों में ये दोनों  बहुत प्यारे लग रहे हैं. हम इन दोनों के शुभ और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2018 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).