जब Amitabh Bachchan को अपने इशारे पर नचाया था नीतू कपूर ने, शेयर किया वीडियो
नीतू कपूर ने अपनी फिल्म याराना का एक वीडियो शेयर किया है. इस फिल्म में नीतू सिंह के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. नीतू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के इस सीन को उन्होंने कोरियोग्राफ किया था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इन दिनों फिल्मों में भले ही कम नजर आती हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो बराबर एक्टिव रहती हैं. अपने पोस्ट से नीतू आए दिन खबरें बनाती रहती हैं. ऐसे में नीतू सिंह ने एक ऐसा पोस्ट किया है. जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाए. दरअसल नीतू कपूर ने अपनी फिल्म याराना का एक वीडियो शेयर किया है. इस फिल्म में नीतू सिंह के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. नीतू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के इस सीन को उन्होंने कोरियोग्राफ किया था.
इस वीडियो को नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए लिखा याराना का खास सीन क्योंकि मैंने इसे कोरियोग्राफ किया था. देखें. इस वीडियो में अमिताभ बच्चन डांस प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में नीतू अमिताभ के किरदार को डांस सिखाती हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि नीतू कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया. कुछ में उनके अपोसिट नजर आती थी तो कुछ साथी कलाकार के तौर पर. जिसमें अमर अकबर अंथोनी, दीवार, याराना काला पत्थर, कभी कभी, द ग्रेट गैम्बलर और कसमें वादे अहम् हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

