बॉलीवुड

Nawazuddin Siddiqui Movie: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सिरियस मैन' 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सिरियस मैन' 2 अक्टूबर को ओटीटी प्लेफार्म पर रिलीज होगी. फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षत दास, श्वेता बसु प्रसाद और नसार ने भी अभिनय किया है. लॉकडाउन के चलते यह मूवी सिनेमाघर में नहीं बल्कि ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर 2 अक्टूबर में रिलीज होनेवाली हैं.

Nawazuddin Siddiqui Movie: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सिरियस मैन' 2 अक्टूबर को होगी रिलीज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म 'सिरियस मैन' 2 (Serious Man 2) अक्टूबर को ओटीटी प्लेफार्म पर रिलीज होगी. फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा हैं.

नवाजुद्दीन ने कहा, "मैं लगभग 20 सालों से सुधीर मिश्रा (Sudheer Mishra) के साथ काम करने का इच्छुक था, जो सपना अब जाकर साकार हुआ. मैं गांधी जयंती के मौके पर 'सिरियस मैन' की यात्रा में दर्शकों का साथ पाने का इंतजार कर रहा हूं." यह भी पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा को लेकर क्रिटिक्स से की ये खास अपील

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षत दास, श्वेता बसु प्रसाद और नसार ने भी अभिनय किया है. लॉकडाउन के चलते यह मूवी सिनेमाघर में नहीं बल्कि ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर 2 अक्टूबर में रिलीज होनेवाली हैं. नवाज के फैंस के लिए यह उनके तरफ से तोहफा हैं.

बता दें कि नवाज कि फिल्म 'रात अकेली' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई थी. जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. नवाज इस फिल्म में पुलिसवाले के किरदार में नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).