सेल्फी के लिए फैन ने पकड़ी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गर्दन और फिर जो हुआ...., देखें वीडियो

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddique) की फिल्म 'फोटोग्राफ' (Photograph) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इन दिनों वह अपनी फिल्म को प्रमोट करने में व्यस्त है. इसी बीच उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी.

सेल्फी के लिए फैन ने पकड़ी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गर्दन (Photo Credits: Instagram)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddique) की फिल्म 'फोटोग्राफ' (Photograph) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इन दिनों वह अपनी फिल्म को प्रमोट करने में व्यस्त है. इसी बीच उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी. नवाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से उन्हें लोग घेर लेते हैं और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं. सेल्फी लेने के प्रयास में एक फैन ने तो सारी हदें पार कर दी. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आप भी हैरान हो जाएंगे.

दरअसल, जैसे ही नवाजुद्दीन वहां से निकलकर जा रहे थे वैसे ही एक शख्स ने उनकी गर्दन पकड़ ली और फिर उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयत्न किया. वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस लड़के को वहां से हटाया. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:-  नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद पत्नी आलिया मचाएंगी बॉलीवुड में धमाल, करेंगी ऐसा काम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'फोटोग्राफ' की बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन रितेश बत्रा ने किया है. 'फोटोग्राफ' बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हो चुकी है. फेस्टिवल में इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था. बता दें कि नवाज इससे पहले भी रितेश बत्रा के साथ फिल्म 'लंचबॉक्स' में काम कर चुके हैं.

Share Now

\