नाना पाटेकर से पहले इन मशहूर एक्टर्स पर भी लग चुका है यौन उत्पीड़न का इल्जाम
हाल ही में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस खबर पर कई लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जहां कुछ लोग तनुश्री के इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं
हाल ही में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस खबर पर कई लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जहां कुछ लोग तनुश्री के इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स तनुश्री के बचाव में भी उतरे हैं. सभी लोग सोशल मीडिया पर इस मामले में ट्वीट कर रहे हैं. वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर्स पर यौन उत्पीड़न का इल्जाम लग चुका है. आइए एक नजर ऐसे ही कुछ एक्टर्स पर : -
1. शक्ति कपूर
साल 2005 में एक न्यूज़ चैनल ने उन पर स्टिंग ऑपरेशन किया था. वीडियो में देखा जा सकता था कि शक्ति कपूर ने एक लड़की को टीवी शो में रोल देने के बदले में सेक्शुअल एडवांटेज लेने का प्रयत्न किया था. साथ ही शक्ति कपूर ने यह भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा होता है. सारी सफल अभिनेत्रियों ने ऐसे फेवर दिए हैं.
2. जितेंद्र
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था. उस महिला का कहना था कि वह जितेंद्र की कजिन बहन है लेकिन बाद में जब उसे एफआईआर करवाने के लिए कहा गया, तब उसने ऐसा नहीं किया. जितेंद्र ने इस आरोप को नकार दिया था.
3. ओम पुरी
ओम पुरी पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं. यह आरोप उनकी दूसरी पत्नी नंदिता ने लगाया था.
4. शाइनी आहूजा
शाइनी आहूजा ने उनकी मेड पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और इस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.
5. इरफान खान
इरफान पर ममता पटेल नामक एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्होंने इरफ़ान के साथ फिल्म 'पान सिंह तोमर' में काम किया था
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2018 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

