बॉलीवुड

Diwali 2018: बेटे अबराम और पत्नी गौरी खान के साथ शाहरुख खान ने मनाई दिवाली

सुपरस्टार शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ दिवाली का जश्न मनाया. हालांकि, उनका बड़ा बेटा आर्यन इस बार उनके साथ नहीं है.

Diwali 2018: बेटे अबराम और पत्नी गौरी खान के साथ शाहरुख खान ने मनाई दिवाली
शाहरुख खान (Photo Credits: Youtube)

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ दिवाली का जश्न मनाया. हालांकि, उनका बड़ा बेटा आर्यन इस बार उनके साथ नहीं है. शाहरुख की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "स्टार्स इन द स्काई हैप्पी दिवाली."

काले और सुनहले शेड्स के कपड़ों में दोनों किसी से कम नहीं लग रहे थे. दूसरी तस्वीर में सुहाना डैडी को पकड़े हुए हैं और अबराम कैमरे की तरफ हंसकर देख रहे हैं.

वहीं गौरी ने इसके साथ लिखा है, "इस दिवाली हल्कापन." इस बीच, दीपावली के अवसर पर पारंपरिक पोशाकों के साथ सभी दिवाली के जश्न का आनंद ले रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2018 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).