मुंबई की बारिश में खुद को रोक नहीं पायी ये अभिनेत्री, 'टिप टिप बरसा पानी' पर यूं किया डांस, देखें वीडियो
हिना पांचाल हिंदी, तमिल और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है. बहरहाल हिना का वीडियो बरसात के इस मौसम में चर्चा का विषय बना हुआ है.
नई दिल्ली: मायानगरी मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से जारी बारिश से मुंबईकरों को मंगलवार को भी राहत नहीं मिली. भारी बारिश की वजह से रेल सेवा और जनजीवन प्रभावित हो गया है. एक तरफ जहां मुंबई का मौसम बरसात के साथ बहुत सुहाना हो गया है तो दूसरी तरफ लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है. मुंबई की बरसात भरपूर लुत्फ कई लोग ले रहे हैं. इसी कड़ी में शामिल है मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल हिना पांचाल। हिना पांचाल ने बारिश के इस मौसम का इस्तेमाल अपने हुनर को दिखाने के लिए किया.
बता दें कि हिना पांचाल ने 'मोहरा' फिल्म के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस किया है. हिना पांचाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बहुत ही मस्त अंदाज में नाच रही हैं. हिना पांचाल पूरी रिधम के साथ डांस कर रही हैं, और वो भी अपने घर की छत पर.
बताते चलें कि हिना पांचाल हिंदी, तमिल और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है. बहरहाल हिना का वीडियो बरसात के इस मौसम में चर्चा का विषय बना हुआ है.
वही दूसरी तरफ मुंबई के विभिन्न इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से ट्रैफिक लगभग रुका हुआ है. लगातार हो रही बारिश की वजह से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2018 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

