MS Dhoni Retires: अनुष्का शर्मा, रितेश देशमुख समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने भावुक होकर एमएस धोनी को दिया फेयरवेल, पढ़ें ट्वीट्स

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को घोषणा करते हुए बताया कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत उनके तमाम चाहनेवालों ने 16 साल तक उनकी पारी के लिए उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया.

अनुष्का शर्मा, एमएस धोनी और रितेश देशमुख (Photo Credits: PTI/Facebook)

MS Dhoni Retirement: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने शनिवार को घोषणा करते हुए बताया कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत उनके तमाम चाहनेवालों ने 16 साल तक उनकी पारी के लिए उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया. इस दौरान कई लोग भावुक भी हो उठे और उनके प्रति अपने सम्मान को व्यक्त किया. अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, विक्की कौशल, रितेश देशमुख समेत कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने धोनी को विदाई देते हुए ट्वीट किया है.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर धोनी की फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें उन सभी यादों के लिए धन्यवाद दिया जो उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को दिया है.

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने धोनी की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो स्टेडियम में खड़े नजर आए. उन्होंने लिखा, "नहीं..आप हमेशा से बेस्ट रहे हैं. हमारा मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद."

क्रिकेट ग्राउंड पर खेलते हुए धोनी की फोटो शेयर करके रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने लिखा,"आप हमारे दिल से रिटायरमेंट नहीं ले सकते हैं."

आपको बता दें कि एमएस धोनी ने साल 2004 में अपने ओडीआई (ODI) करियर की शुरुआत की थी और यहां उन्होंने अपने शानदार गेम से बाजी पलट दी. उनके नेतृत्व में ही भारत ने 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.अपने करियर में धोनी ने 350 ओडीआई खेली है और इसमें 10,773 रन्स बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट