बॉलीवुड

Movie on Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिल पाया?, यह उजागर करेगी फिल्म 'न्याय-द जस्टिस'

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत ने सभी को हैरत और गहन विषाद में डाल दिया. सभी एकजुट होकर सुशांत को न्याय दिलाने की मांग किए, किन्हीं कारणों से यह कार्य पूर्ण नहीं हुआ किन्तु अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए अभी भी पूरा देश प्रयासरत है.

Movie on Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिल पाया?, यह उजागर करेगी फिल्म 'न्याय-द जस्टिस'
न्याय द जस्टिस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आकस्मिक मौत ने सभी को हैरत और गहन विषाद में डाल दिया. सभी एकजुट होकर सुशांत को न्याय दिलाने की मांग किए, किन्हीं कारणों से यह कार्य पूर्ण नहीं हुआ किन्तु अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए अभी भी पूरा देश प्रयासरत है. कई न्यूज चैनलों ने सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए प्रयास किया फिर भी यह रहस्य बस एक रहस्य बनकर रह गया. दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कोई बेपर्दा नहीं कर पाया और उनके लिए न्याय की मांग भी अब मंद पड़ गई.

सुशांत के लिए उनके चाहने वालों का अटूट प्रेम अब भी कम नहीं हुआ और इनके लिए वे सभी न्याय की मांग करते रहेंगे. इसीलिए सुशांत सिंह राजपूत के मौत का कारण, उसके मौत से जुड़े रहस्यों को जानने को जानने के लिए और कई जांच एजेंसियों को सुशांत मामले के जांच के बाद मौन धारण कर लेने के पीछे के कारणों को जानने के लिए दो निमार्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से सुशांत की याद को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है. प्रसिद्ध आपराधिक वकील अशोक सरौगी को पत्नी सरला सरौगी और राहुल शर्मा ने विकाश प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म 'न्याय-द जस्टिस' (NYAY- The Justice) निर्माण किया है. यह भी पढ़े: Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ऋषिकेश पवार को NCB ने लिया हिरासत में

निर्माता का कहना है, " हमें विश्वास है कि यह फिल्म सुशांत की यादों को सदा जीवंत बनाकर रखेगी और सुशांत के चाहने वालों और न्याय दिलाने वालों को उनके लिए न्याय मांगने की कवायद को याद दिलाता रहेगा. इस वेलेन्टाइन डे पर फिल्म 'न्याय-द जस्टिस' के द्वारा पुन: सुशांत की यादों को और उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश को नई दिशा दिला पाएंगे. सुशांत को न्याय दिलाने के लिए हमारा मौन प्रयास है."

इस फिल्म में सुशांत की भूमिका में अभिनेता जुबेर के खान हैं जबकि और सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती की भूमिका में श्रेया शुक्ला हैं. फिल्म को दिलीप गुलाटी ने निर्देशित किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).