मौनी रॉय की चमकी किस्मत, इस बड़े सितारे के साथ फिल्म में आएंगी नजर
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने साल 2017 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा की गई थी. अब जल्द ही वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने साल 2017 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा की गई थी. अब जल्द ही वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी. साथ ही अब उन्हें बड़े पर्दे पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ भी देखा जाएगा. यहां पर फिल्म 'बोले चूड़ियां' (Bole Chudiyan) की बात कर रहे हैं. जी हां, मौनी रॉय इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस होंगी. फिल्म का निर्देशन शमास सिद्दीकी (Shamas Siddiqui) कर रहे हैं.
फिल्म में निर्माता राजेश भाटिया (Rajesh Bhatia) ने कहा कि, "नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मौनी रॉय की केमिस्ट्री इस फिल्म की खास बात होगी क्यों कि दोनों ही बहुत अच्छे एक्टर्स है. सह-निर्माता किरण भाटिया (Kiran Bhatia) ने कहा कि, "जब हम ने नवाज और मौनी के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की, तब हमें पता लग गया कि हम एक अच्छे विकेट पर है और इन दोनों की जोड़ी एकदम हिट है."
यह भी पढ़ें:- मौनी रॉय ने कराया हॉट फोटोशूट, इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं ये वायरल तस्वीरें
आपको बता दें कि मौनी के पास 'रोमियो अकबर वाल्टर' और 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्में भी है. फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर' में वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं 'मेड इन चाइना' में मौनी को राजकुमार राव के साथ देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2019 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

