Mumbai Rains: बॉलीवुड के इन हिट रोमांटिक सॉन्ग्स के साथ करें बरसात का स्वागत, सुनें ये मानसून स्पेशल गानें
मुंबई में बरसात ने आखिरकार दस्तक दे दी है और ऐसे में मौसम का मिजाज भी सुहाने अंदाज में बदलता नजर आ रहा है. लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार था और आज मुंबई शहर पर तेज बादल गरज पड़े.
Mumbai Rains: मुंबई में बरसात ने आखिरकार दस्तक दे दी है और ऐसे में मौसम का मिजाज भी सुहाने अंदाज में बदलता नजर आ रहा है. लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार था और आज मुंबई शहर पर तेज बादल गरज पड़े. बरसात की रिमझिम बूंदे कई सारी खुशियां लेकर आई है. गर्मी से परेशान लोगों के लिए ये मौसम काफी सुखद साबित होगा और ऐसे में लोग भी इसका आनंद ले रहे हैं.
मुंबई के कई इलाकों में आज तेज बारिश देखने को मिली है और कई ठिकानों पर जल जमाव भी हो गया है. ऐसे में आज लोग अपने घरों में रहकर इस मौसम को अपने साथ मिलकर एन्जॉय कर रहे हैं. बॉलीवुड में हमें कई ऐसे गानें सुनने को मिलते हैं जो बरसात के इस मौसम की खुशी को दोगुना कर देते हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर श्रद्धा कपूर तक, इन एक्ट्रेस के मानसून स्पेशल सॉन्ग्स के साथ आप अपने इस मौसम की चमक को और बढ़ा सकते हैं. सुनें ये स्पेशल सॉन्ग्स:
बरसो रे मेघा मेघा (Barso Re Megha Megha)
छम छम (Cham Cham)
कस्तो मजा (Kasto Mazza)
घनन घनन (Ghanan Ghanan)
मेरा यार हंस रहा है बारिश की जाए (Mera Yaar Hans Raha Hai Baarish Ki Jaaye)
सावन आया है (Saawan Aaya Hai)
बरसात के थीम पर बने ये गानें न सिर्फ दर्शकों द्वारा पसंद किये जाते हैं बल्कि ये काफी हिट रहे हैं. ये रोमांटिक गानें इस ताजा मौसम में आपके मन को भी यकीनन मोह लेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2021 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

