बॉलीवुड

मोनाली ठाकुर ने किया खुलासा, कहा- साल 2017 में ही माइक रिचर से कर चुकी हूं शादी

बॉलीवुड की मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर ने चौकानेवाला खुलासा किया हैं. उन्होंने बताया कि, वो 2017 में ही माइक रिचर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. मोनाली के अनुसार उन्होंने शादी की बात को इसलिए गुप्त रखा था क्योंकि, उन्होंने पारंपारिक रिवाज से शादी नहीं की थी. मोनाली के इस खुलासे ने सोशल मीडिया अकाउंट पर तहलका मचा दिया हैं.

मोनाली ठाकुर ने किया खुलासा, कहा- साल 2017 में ही माइक रिचर से कर चुकी हूं शादी
मोनाली ठाकुर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) ने चौकानेवाला खुलासा किया हैं. उन्होंने बताया कि, वो  2017 में ही माइक रिचर (Mike Richter) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं.  मोनाली के अनुसार उन्होंने शादी की बात को इसलिए गुप्त रखा था क्योंकि, उन्होंने पारंपारिक रिवाज से शादी नहीं की थी. मोनाली के इस खुलासे ने सोशल मीडिया अकाउंट पर तहलका मचा दिया हैं.

मोनाली ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत के दौरान अपनी शादी का खुलासा किया. मोनाली ने अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में बताया," मैंने इस बात को किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर खुलासा नहीं किया था.  हम सबके सामने शादी की खबर लाने के लिए मौके की तलाश में थे.. और तीन साल निकल गए. शादी की खबर सुनकर मेरे करीबी  दोस्त मुझसे खफा होनेवाले हैं. मुझे बहुत गाली भी पड़नेवाली हैं. लेकिन जब मैं मेरी शादी का समारोह रखूंगी तब उन्हें न्योता दूंगी तब उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी. " यह भी पढ़े: COVID-19 Outbreak: सिंगर मोनाली ठाकुर फंसी स्विट्जरलैंड में, वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल

मोनाली ने माइक रिचर के बारे में  बताया," मैं माइक से स्विटजरलैंड में मिली थी. फिर हम दोस्त बन गए. उनके परिवार के साथ मेरे रिश्ते अछे बन गए. माइक ने मुझे 2016 में  क्रिसमस के मौके पर प्रपोज किया जहां हम पहलीबार मिले थे. मैंने उनके प्रपोजल को तुरंत हामी भर दी."

मोनाली ने आगे बताया," जब सब चीजे सही हो जाएगी तब हम शादी की सेरीमनी रखेंगे. बता दें कि, मोनाली ने हाल ही में अपना गाना 'दिल का फितूर' लॉन्च किया हैं जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रहीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).