बॉलीवुड

इस बीमारी के कारण लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं नजर आ रहे थे मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है.अब इसकी वजह का भी खुलासा हो गया है. दरअसल, लंबे समय से उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत है. वह दिल्ली में इसका इलाज करा रहे हैं

इस बीमारी के कारण लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं नजर आ रहे थे मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती (Photo Credits : Facebook)

मुंबई : मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है.अब इसकी वजह का भी खुलासा हो गया है. दरअसल, लंबे समय से उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत है. वह दिल्ली में इसका इलाज करा रहे हैं. खबरों की माने तो तकरीबन एक साल तक वह अपने ऊटी वाले घर में रह रहे थे पर अब इलाज के लिए उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया है. इलाज के लिए मिथुन लॉस एंजेलिस भी गए थे. वहां से ठीक होने के बाद वह काम पर वापिस लौट आए थे पर फिर से एक बार उनकी पीठ का दर्द शरू हो गया है.

साल 2009 में मिथुन चक्रवर्ती शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे.  इसी वजह से उनकी पीठ में दर्द शरू हुआ था. फिल्म 'लक' के एक सीन में स्टंट करते हुए मिथुन को यह चोट लगी थी. इस सीन के लिए उन्हें एक चॉपर से जम्प करना था पर लैंड करते वक्त वह जमीन पर गिर गए थे. खराब तबीयत के कारण उन्होंने राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया था.

खबरों के मुताबिक मिथुन फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा करेंगे. मिथुन के अलावा विवेक अग्निहोत्री भी इस फिल्म का हिस्सा है.  प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर आधारित यह फिल्म एक पीरियड-थ्रिलर है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2018 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).