बॉलीवुड

Mimi Trailer Video: सरोगेट मदर बनी Kriti Sanon की मिमी ट्रेलर में है ढेर सारा ट्विस्ट, Pankaj Tripathi ने लगाया कॉमेडी का तड़का

कृति सैनन की फिल्म 'मिमी' का मजेदार ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर शेयर कर दिया है. इस फिल्म में एक बार फिर कृति अपने बेहद मनोरंजक अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आएंगी.

Mimi Trailer Video: सरोगेट मदर बनी Kriti Sanon की मिमी ट्रेलर में है ढेर सारा ट्विस्ट, Pankaj Tripathi ने लगाया कॉमेडी का तड़का
मिमी ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

Mimi Official Trailer: कृति सैनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'मिमी' का मजेदार ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर शेयर कर दिया है. इस फिल्म में एक बार फिर कृति अपने बेहद मनोरंजक अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आएंगी. लक्ष्मण उटकर (Laxman Utekar) की फिल्म 'मिमी' कहानी है एक ऐसी लड़की की जिसे सरोगेट मदर बनने का प्रस्ताव दिया जाता है. इसके बदले उसे 20 लाख रूपए देने का वादा किया जाता है और इसके चलते वो इसके लिए अपनी हामी भर देती है. लेकिन इसी बीच कहानी में कुछ ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो उसकी जिंदगी की बदलकर रख देती है.

कृति सैनन ने आज अपनी इस फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और एक्ट्रेस सई ताम्हणकर (Sai Tamhankar) भी मुख्य भूमिकाओं में मौजूद हैं. फिल्म में बताया गया है कि किस तरह से एक कपल पंकज त्रिपाठी के जरिए कृति को सरोगेट मदर बनने का आग्रह करते हैं. इस फिल्म को ट्रेलर को इंटरनेट पर अपनी रिलीज के साथ ही काफी बढ़िया रिस्पोंस मिलता दिखाई दे रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

फिल्म का ये ट्रेलर कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन्स से भरा हुआ है जिसे देखकर मालूम होता है सरोगेसी पर आधारित इस कहानी को मेकर्स ने बड़े ही कॉमिक अंदाज में पेश करने का प्रयास किया है. ट्रेलर में एआर रहमान के संगीत और उनकी आवाज भी सुनने को मिलती है और ये फैंस का भी ध्यान आकर्षित कर रही है.

दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमाज पर 30 जुलाई, 2021 को रिलीज.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).