मिका सिंह ने 10 साल पहले इस सिंगर से किए अपने वादे को इस तरह से निभाया
हाल में रिलीज पंजाबी गीत 'नच बेबी' के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी गायक बीबा सिंह के साथ सहभागिता कर चुके गायक मीका सिंह बीबा के साथ काम करके खुश हैं.
मुंबई: हाल में रिलीज पंजाबी गीत 'नच बेबी' के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी गायक बीबा सिंह के साथ सहभागिता कर चुके गायक मीका सिंह, उनके साथ काम करके खुश हैं. एक बयान के मुताबिक, मीका ने 10 साल पहले बीबा से वादा किया था कि जब कभी वह किसी को लॉन्च करेंगे, उन्हें अपने बैनर म्यूजिक और साउंड में ब्रेक देंगे.
इसके चलते दोनों ने 'नच बेबी' के लिए सहयोग किया.
मीका ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं बीबा के जीवन के लंबे सपने को पूरा कर सका."
दलेर मेहंदी और बप्पी लाहिड़ी जैसे प्रसिद्ध गायकों के साथ विभिन्न पंजाबी अल्बमों में काम करने के साथ बीबा एक डॉक्टर भी हैं.
मीका के साथ काम के अनुभव को साझा करते हुए बीबा ने कहा, "वह पिछले 25 वर्षो से मेरे लिए एक प्रेरणा रहे हैं और उनके साथ गायन में सक्षम होना मेरे लिए अविश्वसनीय रहा. मैं उनका आभारी हूं. इस गीत को बनाने की यात्रा बहुत रचनात्मक, खूबसूरत और संतोषजनक रही है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

