बॉलीवुड

फिल्म 'संजू' के 'मुन्ना भाई' डायलॉग पर बन रहे memes को देखकर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

रणबीर कपूर की 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. जहां इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सोशल मीडिया पर इस फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं

फिल्म 'संजू' के 'मुन्ना भाई' डायलॉग पर बन रहे memes को देखकर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर (Photo Credits : Youtube)

रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. महज 5 दिन में ही इस फिल्म ने 167.51 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले हफ्ते में ही यह फिल्म 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी. जहां इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सोशल मीडिया पर इस फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं. फिल्म के एक दृश्य को लेकर कई memes बन रहे हैं. यह वह सीन है जिसमें संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई' के कुछ दृश्य दिखाएं गए हैं.

इस सीन में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर बोमन ईरानी से कहते हैं कि, "वो बाहर कैजुअल्टी  में कोई मरने की हालत में रहा, तो उसको फॉर्म भरना जरुरी है क्या." इस सीन से रणबीर कपूर की तस्वीर का स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उसे अपने हिसाब से एडिट कर रहे हैं और उसका एक meme बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इन memes को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नही रोक पाएंगे.

फिल्म 'संजू' रणबीर कपूर के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो रही हैं. वैसे इसके अलावा रणबीर के खाते में और भी कई फिल्में हैं. रणबीर को अयान मुख़र्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. साथ ही रणबीर फिल्म 'शमशेरा' में भी दिखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).