बॉलीवुड

Kajol की आवाज में Mayur Jumani ने बनाया 'कभी खुशी खाभी गम' का थीम सॉन्ग, ताबडतोब Viral हुआ ये म्यूजिकल Video 

म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर मयूर जुमानी ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' से काजोल के मजेदार सीन का म्यूजिक वीडियो बनाया है जो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. इससे पहले हमने यशराज मुखाते के 'रसोड़े में कौन था' और 'सादा कुत्ता टॉमी' जैसे कई मजेदार वीडियोज को म्यूजिकल अंदाज में देखा.

Kajol की आवाज में Mayur Jumani ने बनाया 'कभी खुशी खाभी गम' का थीम सॉन्ग, ताबडतोब Viral हुआ ये म्यूजिकल Video 
काजोल की आवाज में पेश है 'कभी खुशी खाभी गम' का थीम सॉन्ग (Photo Credits: Instagram)

म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर मयूर जुमानी (Mayur Jumani) ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (Kabhi Khushi Kabhi Gham) से काजोल के मजेदार सीन का म्यूजिक वीडियो बनाया है जो अब इंटरनेट पर काफी वायरल (Viral) हो रहा है. इससे पहले हमने यशराज मुखाते के 'रसोड़े में कौन था' और 'सादा कुत्ता टॉमी' जैसे कई मजेदार वीडियोज को म्यूजिकल अंदाज में देखा. इंटरनेट पर ये काफी ज्यादा वायरल भी हुए थे और इसकी हर तरफ चर्चा भी थी. अब मयूर जुमानी ने काजोल की आवाज में  'कभी खुशी कभी गम' के थीम सॉन्ग की धुन को एडिट किया.

सोशल मीडिया पर इस फनी वीडियो को पोस्ट करते हुए मयूर ने लिखा, "माफ करना काजोल और करण जौहर लेकिन मुझे ये करना था. इस वाद्य को 'द काजोल' का नया नाम दिया है ताकि अगली बार अगर कोई क्लाइंट मुझसे पूछे तुम्हारा राज क्या है? मैं जवाब दूंगा, "मैंने बस उसमे काजोल मिलाया है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayur Jumani (@mayurjumani)

वीडियो में देखा गया कि फिल्म के इस सीन को रीक्रिएट किया गया है जिसमें काजोल से गुलदान टूट जाता है और वो डरकर फनी अंदाज में चिल्लाने लगती हैं. उनकी आवाज में एडिट किया गया ये वीडियो काफी मजेदार है और आपको हंसने पर मजबूर कर देगा.

Shehnaaz Gill के फेमस डायलॉग ‘तोड्डा कुत्ता टॉमी’ पर यशराज मुखाटे ने बनाया गाना, Video देखकर पंजाबी एक्ट्रेस भी हुईं हैरान

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं और ये वायरल भी हो रहा है. मयूर के इस वीडियो पर यशराज मुखाते समेत कई सारे फैंस ने `लाफिंग इमोजी पोस्ट की है. इंटरनेट पर इसी तरह के म्यूजिकल टच वाले वीडियोज भी इन दिनों ट्रेंड में हैं और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).