बॉलीवुड

Mayday: फिल्म 'मेडे' में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस

फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में काम कर चुकीं अभिनेत्री आकांक्षा सिंह आने वाली फिल्म 'मेडे' में अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धर भी हैं.

Mayday: फिल्म 'मेडे' में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस
आकांक्षा सिंह (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (Badrinath Ki Dulhania) में काम कर चुकीं अभिनेत्री आकांक्षा सिंह (Aakanksha Singh) आने वाली फिल्म 'मेडे' (Mayday) में अजय देवगन (Ajay Devgn) की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और अंगिरा धर (Angira Dhar) भी हैं.

आकांक्षा ने कहा, "एक इतनी बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है. मैं अजय सर और अमिताभ सर के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं और ऊपर से अजय सर द्वारा फिल्म का निर्देशन किया जाना सोने पे सुहागा है. ऐसा सच में हो रहा है. यह एक अहम भूमिका है और मैं खुशनसीब हूं कि फिल्म के मुहूर्त शॉर्ट का भी मैं हिस्सा थी." यह भी पढ़े: Ajay Devgn Begins Shooting for Mayday: अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग शुरू की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aakanksha Singh (@aakankshasingh30)

अजय ने कुछ दिनों पर फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, "एक स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल में 'मेडे' को आधिकारिक रूप से शुरू कर खुश हूं. ईश्वर और अपने माता-पिता के आशीर्वाद की जरूरत है. मेरे प्रशंसक, परिवार और शुभचिंतकों के समर्थन के बिना कुछ भी पूरा नहीं होता. 29 अप्रैल, 2022 को फिल्म रिलीज हो रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).