एजेंसी न्यूज

Bhaiyya Ji: लखनऊ की गलियों में गरमा-गरम समोसे का लुत्फ उठाते नजर आए Manoj Bajpayee, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)

बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी ने लखनऊ के गर्मागर्म समोसे का आनंद लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bhaiyya Ji: लखनऊ की गलियों में गरमा-गरम समोसे का लुत्फ उठाते नजर आए Manoj Bajpayee, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)
Manoj Bajpayee (Photo Credits: Instagram)

Manoj Bajpayee Spotted Enjoying Hot Samosas: बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी ने लखनऊ के गर्मागर्म समोसे का आनंद लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मनोज ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी कार में बैठे हुए फोन पर बात कर रहे हैं और तीखी चटनी के साथ टेस्टी समोसे का आनंद ले रहे हैं.

इस दौरान एक क्रू मेंबर उनका वीडियो बनाता है और उनसे पूछता है कि वह क्या खा रहे हैं और कहां का है, तो वह जवाब देते हैं, "मैं समोसा खा रहा हूं और ये लखनऊ का है." मनोज ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, ''लखनऊ आइए, मुस्कुराइए, और समोसा खाइए. और हां, कल 'भैयाजी' देखने थिएटर जरूर जाइये.''

मनोज अपनी अपकमिंग फिल्म 'भैया जी' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित एक एक्शन ड्रामा है. फिल्म में विपिन शर्मा और जतिन गोस्वामी लीड रोल में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था. ट्रेलर में मनोज बाजपेयी बेहद ही दमदार अवतार में दिखाई दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).