बॉलीवुड

मनीषा कोइराला ने शेयर किया रणवीर-दीपिका के मुंबई रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड, इस वजह से हुई थी ट्रोल

बीती रात बेंगलुरु में दीपिका और रणवीर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था. इस समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए.

मनीषा कोइराला ने शेयर किया रणवीर-दीपिका के मुंबई रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड, इस वजह से हुई थी ट्रोल
मनीषा कोइराला ने गलती से सोशल मीडिया पर दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड शेयर कर दिया (Photo Credits: Facebook and Twitter)

बीती रात बेंगलुरु में दीपिका और रणवीर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था. इस समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए. रिसेप्शन से दीपवीर की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है. दीपिका और रणवीर की फोटोज को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं. बेंगलुरु के रिसेप्शन के बाद अब सबकी नजरें मुंबई रिसेप्शन पर टिकी है. बताया जा रहा है कि इस रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड स्टार्स शिरकत करेंगे. अब मनीषा कोइराला ने रिसेप्शन की डिटेल्स पब्लिक कर दी हैं. उन्होंने दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है.

दरअसल, मनीषा ने दीपवीर को शादी की बधाइयां देते हुए एक ट्वीट किया था. उस ट्वीट में मनीषा ने लिखा था कि वह रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि वह शहर से बाहर है. सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को हजम नहीं कर पाए कि जब दीपिका और रणवीर ने किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को इनवाइट ही नहीं किया तो मनीषा ने ऐसा क्यों लिखा है. इसका जवाब देते हुए मनीषा ने मुंबई रिसेप्शन के निमंत्रण कार्ड को ट्विटर पर शेयर कर दिया.

कार्ड पर छपी डिटेल्स के अनुसार मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 1 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा. इस समारोह की शुरुआत रात 9 बजे से होगी. ड्रेस कोड के अनुसार सबको ब्लैक टाई पहननी होगी. यह भी पढ़ें:- Ranveer- Deepika Reception Party: रणवीर- दीपिका का ये शाही अंदाज देखकर आप हो जाएंगे दंग

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).