बॉलीवुड

कैंसर को मात देने के बाद मनीषा कोइराला योग कर फैंस को फिट रहने की दे रही हैं सलाह

मनीषा कोइराला ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग के जरिए सबके दिलों पर राज किया हैं. हालांकि मनीषा ने लंबे समय से फिल्मों से दुरी बनाकर रखी हैं. लेकिन आज भी मनीषा लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन हैं. मनीषा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. हाल ही में मनीषा ने पोस्ट शेयर किया हैं जिसमें वो योगा कर अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं.

कैंसर को मात देने के बाद मनीषा कोइराला योग कर फैंस को फिट रहने की दे रही हैं सलाह
मनीषा कोइराला (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग के जरिए अपने फैंस के दिलों पर राज किया हैं. हालांकि मनीषा ने लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाकर रखी हैं. लेकिन आज भी मनीषा लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन हैं. मनीषा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. हाल ही में मनीषा ने पोस्ट शेयर किया हैं जिसमें वो योगा कर अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं.

मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योग करते हुए फोटो शेयर किया हैं. जिसमें आप देख सकते है कि 49 की उम्र में भी मनीषा अपने फिटनेस का ध्यान रख रहीं हैं. साथ ही वो अपने फैंस को भी तंदुरुस्त रहने के लिए मोटिवेट कर रहीं हैं. मनीषा ने योग करते हुए अलग अलग योग के पोज शेयर की. मनीषा ने योग के बारे में दिवंगत बीकेएस अय्यंगर के विचारों को शेयर करते हुए लिखा, "योग केवल चीजों को देखने के तरीके को नहीं बदलता है, यह देखने वाले को बदल देता है." यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने लोगों से एक जुटकर होकर आवाज उठाने की अपील की

 

View this post on Instagram

 

“Yoga does not just change the way we see things, it transforms the person who sees.” ― B.K.S Iyengar 🙏🏻

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on

बता दें कि मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में फिल्म 'सौदागर' से डेब्यू किया था. वहीं एक्ट्रेस ने कैंसर से लंबी जंग लड़ी है, और उसे हराने में सफल भी रही हैं. मनीषा ने अपने संघर्ष की कहानी मनीषा ने 'हील्ड' किताब के जरिए लोगों के सामने पेश की. मनीषा आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नर्गिस दत्त की भूमिका में नजर आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).