बॉलीवुड

Man vs Wild: बेयर ग्रिल्स के शो में पहुंचे रजनीकांत, डिस्कवरी चैनल ने रिलीज किया ये स्पेशल Video

सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही मशहूर एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स के साथ उनके शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आएंगे. आज डिस्कवरी चैनल के बेयर ग्रिल्स के साथ रजनीकांत के एपिसोड में का एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया है. इस शो एक लिए बेयर ग्रिल्स ने रजनीकांत के साथ भारत में ही शूट किया है.

Man vs Wild: बेयर ग्रिल्स के शो में पहुंचे रजनीकांत, डिस्कवरी चैनल ने रिलीज किया ये स्पेशल Video
बेयर ग्रिल्स और रजनीकांत (Photo Credits: Twitter)

Man vs Wild: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) जल्द ही मशहूर एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ उनके शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man Vs Wild) में नजर आएंगे. आज  डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) के बेयर ग्रिल्स के साथ रजनीकांत के एपिसोड में का एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया है. इस शो एक लिए बेयर ग्रिल्स ने रजनीकांत के साथ भारत में ही शूट किया है. इस वीडियो को रिलीज को रिलीज करते हुए चैनल ने इसके प्रसारण से जुड़ी जानकारी भी दी है.

डिस्कवरी चैनल ने ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते लिखा, "भारत के जंगलों में सर्वाइवल एक्सपर्ट बेयर ग्रिल्स और सुपरस्टार रजनीकांत के साथ इस एक्शन पैक्ड एडवेंचर के लिए हो जाए तैयार. ये शो 23 मार्च रात 8 बजे डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होगा." ये भी पढ़ें: Man vs Wild: बेयर ग्रिल्स और रजनीकांत की पहली फोटो आई सामने, थलाइवा ने ट्विटर पर कहा धन्यवाद

ये भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के शो ‘Man vs Wild’ की शूटिंग के दौरान हुए घायल

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी इस शो में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आ चुके हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि बेयर ग्रिल्स का ये शो दुनियाभर में लोग देखते हैं. ऐसे में विश्वभर की कई नामचीन हस्तियां इसका हिस्सा बन चुकी हैं. अब एक्शन और अपने स्टाइल के लिए जाने जानेवाले रजनीकांत को इस शो पर बेयर ग्रिल्स होस्ट करते हुए नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).