बॉलीवुड

ख़्वाहिश फिल्म में 17 किसिंग सीन्स देकर सनसनी मचाने वाली Mallika Sherawat अब दिखती है ऐसी, देखें लेटेस्ट फोटोज

इस दौरान मल्लिका का अंदाज देखते ही बन रहा है. ब्लू डेनिम और ब्लू शर्ट में मल्लिका किसी मलिका से कम नहीं लग रही थी. इतने सालों बाद भी उनकी ख़ूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है.

ख़्वाहिश फिल्म में 17 किसिंग सीन्स देकर सनसनी मचाने वाली Mallika Sherawat अब दिखती है ऐसी, देखें लेटेस्ट फोटोज
मल्लिका शेरावत (Image Credit: Yogen Shah)

साल 2003 में आई फिल्म ख़्वाहिश से बतौर एक्ट्रेस नजर आने वाली मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने रातोंरात पॉपुलारिटी बटोर ली थी. वजह थी फिल्म में उनके 17 किसिंग सीन्स. जिसके चलते वो खबरों में आ गई थी. इस बोल्ड कहानी वाली फिल्म से ज्यादा बोल्ड अदाएं दिखाकर मल्लिका शेरावत ने अपने नाम का डंका बजा दिया था. जिसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री की सनसनी बन गई थी. हालंकि पिछले कुछ समय से वो इंडस्ट्री से दूर चल रही है. लेकिन अब एक बार फिर पैपराजी ने मल्लिका शेरावत को कैमरे में कैप्चर किया.

इस दौरान मल्लिका का अंदाज देखते ही बन रहा है. ब्लू डेनिम और ब्लू शर्ट में मल्लिका किसी मलिका से कम नहीं लग रही थी. इतने सालों बाद भी उनकी ख़ूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है. तो वहीं मल्लिका ने भी पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए.

मल्लिका शेरावत (Image Credit: Yogen Shah)
मल्लिका शेरावत (Image Credit: Yogen Shah)
मल्लिका शेरावत (Image Credit: Yogen Shah)
मल्लिका शेरावत (Image Credit: Yogen Shah)

आपको बता दे कि मल्लिका इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर चल रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं वो आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. जिसे फैंस पसंद भी करते हैं. हाल ही मल्लिका नये साल का जश्न मनाने केरल पहुंची थी. जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थी. जिसके बाद मल्लिका अब एक बार फिर स्पॉट हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).