बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान, कहा- मैं उसे थप्पड़ मारूंगी जो मुझे आइटम गर्ल बोलेगा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं. उनके डांस मूव्ज दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं. 'छईयां छईयां ,'अनारकली' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे गाने आज तक दर्शकों की यादों में ताजा है. उन्हें कई बार आइटम गर्ल (Item Girl) कहकर भी बुलाया जाता है.

मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान, कहा- मैं उसे थप्पड़ मारूंगी जो मुझे आइटम गर्ल बोलेगा
मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Youtube)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं. उनके डांस मूव्ज दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं. 'छईयां छईयां ,'अनारकली' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे गाने आज तक दर्शकों की यादों में ताजा है. उन्हें कई बार आइटम गर्ल (Item Girl) कहकर भी बुलाया जाता है. हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की. अनुपमा चोपड़ा के साथ बात करते हुए मलाइका ने कहा कि,"मैंने हमेशा खुद की मर्जी से ऐसे गाने किए. मैं हमेशा कम्फ़र्टेबल थी और अगर कभी कुछ ठीक नहीं होता था तो मैं अपनी आवाज उठाती थी."

इसके आगे मलाइका ने कहा कि, "मै उस शख्स को थप्पड़ मारूंगी जो मेरे सामने 'आइटम गर्ल' शब्द का प्रयोग करेगा." मलाइका अरोड़ा ने बताया कि पहले आइटम सॉन्ग्स मस्ती वाले ट्रैक्स होते थे. उनका मानना है कि अब चीजें बदल चुकी हैं और मेकर्स अब आइटम सॉन्ग्स का प्रयोग नहीं करते हैं. मलाइका ने कहा कि ऐसे गानों से फिल्मों में कुछ अलग बात आ जाती है.

यह भी पढ़ें:- मलाइका अरोड़ा की इस बिकिनी फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी रहती हैं.  दोनों कई दफा साथ में नजर आते हैं. बीच में ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि अर्जुन और मलाइका 19 अप्रैल को शादी कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि अपने बिजी शेड्यूल के चलते अर्जुन ने वेडिंग पोस्टपोन की है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).