बॉलीवुड

Malaika Arora Health Update: कोरोना से संक्रमित मलाइका अरोड़ा के फैंस के लिए आई राहत भरी खबर, एक्ट्रेस की तबीयत है स्थिर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इसके बाद से ही उनके फैंस और शुभचिंतक उनके स्वास्थ को लेकर परेशान हैं.

Malaika Arora Health Update: कोरोना से संक्रमित मलाइका अरोड़ा के फैंस के लिए आई राहत भरी खबर, एक्ट्रेस की तबीयत है स्थिर
मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Yogen Shah)

COVID-19 Positive Malaika Arora Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई हैं. इसके बाद से ही उनके फैंस और शुभचिंतक उनके स्वास्थ को लेकर परेशान हैं. आज मलाइका ने अपने सभी चाहनेवालों के लिए राहत भरी खबर शेयर करते हुए बताया कि वो पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और होम क्वारंटाइन में हैं.

मलाइका ने आज सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए कहा, "आज मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हूं, लेकिन मैं आप सभी को बताना चाहूंगी कि मैं बेहतर महसूस कर रही हूं. मैं असिम्प्टोमैटिक हूं और सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. डॉक्टर्स और अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश अनुसार मैं घर पर ही क्वारंटाइन में रहूंगी. मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि फिक्र न करें और सुरक्षित रहें. आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद."

 

View this post on Instagram

 

🙏😷

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

ये भी पढ़ें: Malaika Arora Tests Positive For COVID-19: अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा का कोविड- 19 टेस्ट पॉजिटिव

मलाइका के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हुए उनकी बेहतर सेहत के लिए कामना कर रहे हैं. आपको बता दें कि बीते दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपना बयान जारी करते हुए बताया था कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार होम क्वारंटाइन में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).