बॉलीवुड

अप्रैल में होगी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की नजदीकियां काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दोनों कई अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है.

अप्रैल में होगी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की नजदीकियां काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. अर्जुन-मलाइका की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं. बताया जा रहा था कि 19 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं और यह एक चर्च वेडिंग होगी. हालांकि, अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इन खबरों का खंडन किया था. अब मलाइका अरोड़ा ने भी इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए मलाइका ने कहा कि, "इन अफवाहों में कुछ सच्चाई नहीं है." अब फैन्स को इस बात का इंतजार रहेगा कि अर्जुन और मलाइका कब अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा करते हैं.

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में मालदीव में मौजूद थे. मलाइका की कुछ ग्लैमरस तस्वीरों ने  सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. ऐसा माना जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका अपनी बैचलरेट ट्रिप मनाने के लिए ही मालदीव गए थे.

यह भी पढ़ें:-  मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप के कारण अर्जुन कपूर को जायदाद से बेदखल करेंगे बोनी कपूर?

कुछ दिन पहले मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज लिखा था जिसे पढ़कर ऐसा लग रहा था कि उनका इशारा अर्जुन कपूर की ओर है. उन्होंने लिखा था कि, "करीबी व्यक्ति, एक ऐसा व्यक्ति जिससे पहली बार मिलकर ही एक कनेक्शन सा महसूस होता है.  इतना मजबूत कनेक्शन कि आप उनकी ओर इस तरह आकर्षित होते हैं, जैसा आपने पहले कभी अनुभव नहीं किया होता.  समय के साथ कनेक्शन इतना गहरा हो जाता है कि आपका प्यार भी बढ़ने लगता है. आपको ऐसा लगता है कि आपने इतना प्यार कभी किसी को नहीं किया है. आपका सोलमेट आपको हर तरह से समझता है. जब भी वो आपके आसपास होते हैं, तब आपको शांति मिलती है और आप खुश महसूस करते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).