Malaika Arora Gets Angry: सेल्फी ले रहे फैंस से खफा हुई मलाइका अरोड़ा, वीडियो हुआ वायरल
मलाइका का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर पहुंचा तो लोग उन्हें ट्रोल करने लग गए, लोगों को फैंस के प्रति उनका व्योहार बेहद रूड लगा. लोगों ने यहां तक कह दिया, क्यों ले (सैल्फी) रहे हो, क्यों इतना भाव देते हो. तो वहीं दूसरे यूजर्स ने कह दिया, करवा ली बेइज्जती.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने फैशन और फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. पर इस बार सुर्खियों में आने की वजह थोड़ा अलग और हैरान करने वाली है. जी हां, मलाइका ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके चलते वे सीधे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं.
मलाइका योगा क्लास से निकल रही थीं, उन्होंने नीले रंग के शॉर्ट्स के साथ एक काले रंग की ब्रालेट पहनी हुई थी, जिसमें वे काफी आकर्षक लग रही थीं. इसी बीच वहां पर कुछ फैंस पहुंच गए और फोटो खिचवाने की मांग करने लगे. मलाइका ने सेल्फी निकालने दी. यहां तक सब ठीक था, पर जब फैन ने दोबारा सेल्फी की मांग की तो मलाइका खफा हो उठीं. मलाइका ने कहा, कितनी फोटो लोगे? अभी तो आपने लिया ना? हालांकि मलाइका ने इसके बाद पोज दिया और फैन को मिल गई परफेक्ट सेल्फी.
View this post on Instagram
मलाइका का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर पहुंचा तो लोग उन्हें ट्रोल करने लग गए, लोगों को फैंस के प्रति उनका व्योहार बेहद रूड लगा. लोगों ने यहां तक कह दिया, क्यों ले (सेल्फी) रहे हो, क्यों इतना भाव देते हो. तो वहीं दूसरे यूजर्स ने कह दिया, करवा ली बेइज्जती.
इसी के साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका का समर्थन किया और उनका प्वाइंट ऑफ व्यू भी समझने की कोशिश की. एक यूजर्स ने लिखा, अब लोग बोलेंगे कितना एटिट्यूट दिखा रही है...अरे यार वो भी इंसान है, उनको भी बाहर निकलने दो...डोन्ट डिस्टर्ब हर यार. दूसरे यूजर्स ने लिखा फुल बेशर्म है...लेने वाला भी.
मलाइका जल्द ही न्यूट्रीशन पर एक किताब लिखने वाली हैं, जिस पर अभी काम चल रहा है. मलाइका अरोड़ा की यह किताब रीडर्स को स्वस्थ खान-पान और अच्छी दिनचर्या को बेहतर तरीके से समझाने में मदद करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

