बॉलीवुड

Main Atal Hoon Trailer: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर हुआ रिलीज, Pankaj Tripathi की दिखी बेहतरीन अदाकारी (Watch Video)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित बायोपिक 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. रवी जाधव द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में जाने माने कलाकार पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Main Atal Hoon Trailer: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर हुआ रिलीज, Pankaj Tripathi की दिखी बेहतरीन अदाकारी (Watch Video)
Hitz Music (Photo Credits: Youtube)

Main Atal Hoon Trailer: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित बायोपिक 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. रवी जाधव द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में जाने माने कलाकार पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है. उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से अटल बिहार वाजपेयी के किरदार को जीवंत कर दिया है. ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में अटल बिहारी के जीवन के उतार चढ़ाव और भारत से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर नजर डाली जाएगी. Merry Christmas Trailer: Vijay Sethupathi और Katrina Kaif स्टारर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 12 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

पंकज त्रिपाठी मैं अटल हूं के ट्रेलर लॉन्च पर अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने बताया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी को अपने बाल्यकाल से ही पसंद करते थे, वे दो बार पटना के मैदान में उनकी रैली में भी शामिल हुए थे. साथ ही पंकज ने कहा कि ऐसा कभी नहीं सोचा था कि जिनकी रैली में जा रहा हूं उनकी बायपिक में काम करने का मौका मिलेगा.

देखें 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर:

भानुशाली स्टूडियोज और लीजेंड स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म 'मैं अटल हूं' अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक रवी जाधव ने डायरेक्ट किया है. साथ ही फिल्म को विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).