Main Atal Hoon Trailer: इस दिन रिलीज होगा फिल्म 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर, एक्टर पंकज त्रिपाठी बोले- करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के अभिनय वाली फिल्म 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर 20 दिसंबर को रिलीज होगा. अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने रविवार को इसका ऐलान किया. यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर इस संबंध में एक तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया. इस तस्वीर में वह हाथ में तख्ती लिए नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है, 'करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी.' यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह भी पढ़ें- एक्शन-कॉमेडी और रोमांस की होगी भरमार, अगले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने के लिए तैयार हैं ये 7 फिल्में!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)