बॉलीवुड

सलमान खान के इस नेक काम से बेहद खुश हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, ट्विटर पर कहा 'धन्यवाद'

कोरोना की इस वैश्विक महामारी के बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने एक बार समाज के लिए अपना मदद का हाथ बढ़ाया है. हाल ही में अपना नया ब्रैंड पर्सनल केयर 'FRSH' लॉन्च करने वाले सलमान ने मुंबई के फ्रंट लाइन योद्धाओं को अपना समर्थन देते हुए उन्हें सैनिटाइजर दान दिया. समय की जरुरत को देखते हुए सलमान ने अपने इस नए ब्रैंड के हैंड सैनिटाइजर, मुंबई पुलिस विभाग में दान किया था.

सलमान खान के इस नेक काम से बेहद खुश हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, ट्विटर पर कहा 'धन्यवाद'
सलमान खान और उद्धव ठाकरे (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) की इस वैश्विक महामारी के बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार समाज के लिए अपना मदद का हाथ बढ़ाया है. हाल ही में अपना नया ब्रैंड पर्सनल केयर 'FRSH' लॉन्च करने वाले सलमान ने मुंबई (Mumbai) के फ्रंट लाइन योद्धाओं को अपना समर्थन देते हुए उन्हें सैनिटाइजर (Sanitizer) दान दिया.

समय की जरुरत को देखते हुए सलमान ने अपने इस नए ब्रैंड के 1 लाख हैंड सैनिटाइजर मुंबई पुलिस विभाग (Mumbai Police) में दान किया था. उनकी इस मदद को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने ट्विटर पर उनका धन्यवाद किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, "धन्यवाद सलमान खान, आपने मुंबई पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर का दान दिया. कोरोना के खिलाफ जंग."

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने पुलिस कर्मियों के लिए फ्रेश सैनिटाइजर बांटे, 1 लाख की सैनिटाइजर बोतलों का किया दान

आपको बता दें कि सलमान के इस नेक कार्य की कई लोगों ने प्रशंसा की है. हाल ही में उन्होंने ईद (Eid) के मौके पर भी 25,000 परिवारों को शीरखुरमा बनाने की रेसिपी दान में दी. इसके अलावा वो अपने फ़ूड ट्रक के जरिए भी प्रति दिन कई सारे परिवारों को अन्नदान कर रहे हैं.

सलमान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी उन्होंने मुंबई पुलिस तक पहुंच सुनिश्चित करने और सहायता करने का प्रयास किया है जिसके लिए उन्हें काफी सराहा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).