Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने अपनी बेटी और अदाकारा ईशा देओल के साथ मतदान किया. दोनों मां-बेटी ने एक साथ वोट डालते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज की. मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल ने मीडिया के सामने पोज दिए. ईशा देओल ने भी लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करके सही उम्मीदवार चुनें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं.
हेमा मालिनी और ईशा देओल का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडिो तेजी से वायरल हो रही हैं. मां-बेटी की इस जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल पर्दे पर बल्कि वास्तविक जीवन में भी आदर्श प्रस्तुत करती हैं. महाराष्ट्र चुनाव के इस चरण में मतदान को लेकर बड़ी संख्या में सेलेब्रिटीज और आम जनता मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और भी खास बन गया है.
हेमा मालिनी और ईशा देओल ने किया मतदान:
View this post on Instagram













QuickLY