बॉलीवुड

24 साल बाद फिर 'लो चली मैं' पर थिरकती नजर आई माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे की जोड़ी, देखें वीडियो

फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में साथ दिखी माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे की जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इन दोनों अभिनेत्रियों को 'लो चली मैं' नामक गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है

24 साल बाद फिर 'लो चली मैं' पर थिरकती नजर आई माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे की जोड़ी, देखें वीडियो
माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे (Photo Credits : Youtube)

फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में साथ दिखी माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे की जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फिल्म का गाना 'लो चली मैं' अभी तक बहुत से लोगों का पसंदीदा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इन दोनों अभिनेत्रियों को इसी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.माधुरी और रेणुका का डांस देख आपकी भी 24 साल पुरानी यादें ताजा हो जाएगी. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी.

इस फिल्म में रेणुका शहाणे ने माधुरी दीक्षित की बहन का किरदार निभाया था. इस फिल्म में सलमान खान भी मुख्य भूमिका में थे. सलमान और माधुरी की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 'हम आपके हैं कौन' साल 1994 में रिलीज़ हुई थी पर आज भी यह फिल्म जब भी टीवी पर आती है तो लोग इसे देखने का मौका कभी नहीं छोड़ते.

आपको बता दें कि यह वीडियो इन दोनों अभिनेत्रियों की आने वाली मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' के सेट का है. धर्मा प्रोडक्शन्स ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था. इस वीडियो को फिल्म के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. लम्बे अरसे बाद रेणुका और माधुरी बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेंगे. इस फिल्म में माधुरी एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं जो अपनी कुछ इच्छाओं को पूरा करने के लिए एक बकेट लिस्ट बनाती है. साथ ही उन्हें अपने परिवार की  देखभाल भी करनी होती है. फिलहाल ये दोनों इस फिल्म के प्रमोशन्स में जुटे हैं. 'बकेट लिस्ट' 25 मई, 2018 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2018 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).