बॉलीवुड

Dussehra 2020: संजय दत्त ने की दशहरा पूजा, वीडियो शेयर कर मान्यता दत्त ने लिखा इमोशनल पोस्ट

मान्यता ने अपने सोशल मीडिया पर संजय दत्त का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो संजू बाबा दशहरा की पूजा करते दिखाई दे रहें हैं. मान्यता दत्त ने अपने इस वीडियो को शेयर करने के साथ पति के लिए अहम पोस्ट लिखा है.

Dussehra 2020: संजय दत्त ने की दशहरा पूजा, वीडियो शेयर कर मान्यता दत्त ने लिखा इमोशनल पोस्ट
संजय दत्त दशहरा पूजा (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) के लिए पिछले कुछ महीने अलग अलग भावनाओं से भरे रहे हैं. कैंसर (Cancer) की खबर के साथ उसे मात देने की जंग तक में संजय दत्त के साथ उनका पूरा परिवार मजबूती के साथ खड़ा रहा है. ऐसे में संजय दत्त की जीत पर एक बार फिर उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने दिल खोलकर अपनी बता कही है. दरअसल मान्यता ने अपने सोशल मीडिया पर संजय दत्त का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो संजू बाबा दशहरा की पूजा करते दिखाई दे रहें हैं. मान्यता दत्त ने अपने इस वीडियो को शेयर करने के साथ पति के लिए अहम पोस्ट लिखा है.

इस वीडियो में संजय दत्त अपने घर के अन्दर पूरे परिवार के साथ पूजा करते दिखाई दे रहें हैं. जाहिर है उनके ये पल बेहद इमोशनल होगा आखिरकार उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को मात जो दी हैं. ऐसे में मान्यता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ये दशहरा एक ऐसे व्यक्ति को समर्पित है जो ना केवल मेरे लिए बल्कि दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा रहा है. जीवन ने उसे बहुत सी कठिनाई दी हैं. जिसके साथ वो संघर्ष करता आया है.

मान्यता ने आगे लिखा- फिर जीवन ने उसे एक और चुनौती दी. लेकिन उसके सकारात्मक दिमाग ने साबित कर दिया कि वो हर संघर्ष को जीत सकता है. संजू जैसा कोई नहीं है. तुम मेरी ताकत ही, मेरा गर्व हो, मेरे राम. विजयदशमी भव.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).