फिल्म 'लवरात्रि' का नया गीत 'तेरा हुआ' हुआ रिलीज, देखें Video
सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवरात्रि' का गीत 'तेरा हुआ' जारी किया है. फिल्म के निर्माता सलमान ने इसे रोमांटिक बताया है.
सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवरात्रि' का गीत 'तेरा हुआ' जारी किया है. फिल्म के निर्माता सलमान ने इसे रोमांटिक बताया है.
इसके साथ उन्होंने लिखा, "ये लो, आ गया..लवरात्रि का नया गाना..बहुत रोमांटिक है. तेरा हुआ. मुझे बहुत अच्छा लगा."
गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनीं 'लवरात्रि' अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है. वह पहली बार फिल्म का निर्देशन कर रहे है. यह सलमान खान फिल्मस द्वारा निर्मित और नरेन भट्ट द्वारा लिखित है.
फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी.