बॉलीवुड

Lock Down in India: कैटरीना कैफ के बाद रश्मि देसाई घर में लगाती दिखीं झाड़ू, देखें Video

इसोलेशन में वक्त बिता रहे ये सेलिब्रिटीज भी अपने फ्री टाइम पर घर की सफाई से लेकर अन्य काम करते नजर आए. हाल ही में कैटरीना कैफ घर में झाड़ू लगाती दिखी थी. अब बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट रश्मि देसाई भी अपने घर पर साफ-सफाई करती हुई नजर आईं.

Lock Down in India: कैटरीना कैफ के बाद रश्मि देसाई घर में लगाती दिखीं झाड़ू, देखें Video
रश्मि देसाई (Photo Credits: Instagram)

Lock Down in India: कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के चलते देश और दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है. भारत में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए पूरी तरह से लॉक डाउन की घोषणा की गई है. ऐसे में हर कोई इस बीमारी के डर से अपने घर पर मौजूद है. बॉलीवुड एक्टर्स भी इस स्थिति में घर से बाहर निकलने का परहेज कर रहे हैं और लोगों से भी घरों में रहने की अपील कर रहे हैं. आइसोलेशन (Isolation) में वक्त बिता रहे ये सेलिब्रिटीज भी अपने फ्री टाइम पर घर की सफाई से लेकर अन्य काम करते नजर आए. हाल ही में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) घर में झाड़ू लगाती दिखी थी.

अब बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashami Desai) भी अपने घर पर साफ-सफाई करती हुई नजर आईं. रश्मि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें वो अपने घर पर झाड़ू लगाती हुई नजर आ रही हैं. ये भी पढ़ें: बर्तन धोने के बाद अब घर में झाडू लगाती दिखाई दी कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर ने की टांग खिंचाई

 

View this post on Instagram

 

Clean home 👍 #rashmidesai busy during #Lockdown21 . . .#bb13 #biggboss13 #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सोशल मीडिया पर इउनका ये वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि बिग बॉस के घर में काम करने के बाद अब रश्मि अपने घर पर भी काम में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: COVID-19: एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने ‘नागिन 4’ के सेट पर प्रवेश से पहले कराई कोरोना की जांच

 

View this post on Instagram

 

Moving on from bhindi to tamatar. #selfisolation कुछ भी करो बस घर पर रहो.

A post shared by Daisy (@shahdaisy) on

हाल ही में एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) भी इसी तरह अपने घर पर भिंडी और टमाटर काटती हुई नजर आईं थी. घर पर अपने फ्री टाइम ने वो भी कुकिंग में अपना हाथ आजमाती दिख रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2020 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).