बॉलीवुड

क्यूटनेस के मामले में Taimur से जरा भी कम नहीं है करीना के छोटे बेटे Jeh, देखिए तस्वीरें

मुंबई एयरपोर्ट पर करीना जब पहुंची तो वहां मौजूद मीडिया ने सबकी झलक को कैमरे में कैद किया. ऐसे में पहली बार करीना के छोटे बेटे जेह की पूरी झलक देखने को मिली है.

क्यूटनेस के मामले में Taimur से जरा भी कम नहीं है करीना के छोटे बेटे Jeh, देखिए तस्वीरें
जेह और तैमूर अली खान (Image Credit: Yogen Shah)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पिछले कई दिनों से अपने छोटे बेटे जहांगीर को लेकर चर्चा में हैं. तैमूर (Taimur) के जन्म के दौरान करीना ने खुलकर मीडिया को उनके बेटे की तस्वीरें क्लिक करने की इजाजत दे रखी थी. वहीं अपने दूसरे बेटे जेह के दौरान उन्होंने मीडिया को उनसे बेहद दूर रखा. हाल ही में करीना पति सैफ अली खान का जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव गई थी. इस दौरान करीना, सैफ संग तैमूर और जेह के साथ उनका स्टाफ मौजूद था. इस वेकेशन के दौरान करीना ने कई तस्वीरें शेयर की.

ऐसे में अब करीना पूरे परिवार के साथ मुंबई लौट आई हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर करीना जब पहुंची तो वहां मौजूद मीडिया ने सबकी झलक को कैमरे में कैद किया. ऐसे में पहली बार करीना के छोटे बेटे जेह की पूरी झलक देखने को मिली है. जिसे देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि क्यूटनेस के मामले में जेह तैमूर से जरा भी कम नहीं है. इसका फैसला आप इन तस्वीरों से कर सकते हैं.

जेह और तैमूर अली खान (Image Credit: Yogen Shah)

इस दौरान सैफ-करीना काफी कंफर्ट लुक में दिखाई दिए जबकि वहीं तैमूर ग्रीन कलर की टी-शर्ट और ऑरेंज शॉर्ट में नजर आए. जबकि वहीं जेह ब्लू ड्रेस में दिखाई दिए. इस दौरान जेह की क्यूटनेस देखते ही बन रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).